श्रावस्ती में सड़क पर गुटखा थूकने की मामूली सी बात पर ऐसा बवाल मचा कि बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच दंगल शुरू हो गया! पिकअप से थूका गया गुटखा जब बाइक सवार पर गिरा, तो बात गाली-गलौज से शुरू होकर लात-घूंसों तक पहुंच गई। भिनगा के भंगहा मोड पर हुई इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिले के भिनगा थाना क्षेत्र स्थित भंगहा मोड की हैं, जहां दिनदहाड़े दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जानकारी के मुताबिक, पिकअप सवार व्यक्ति ने सड़क पर गुटखा थूका, जो सीधे पास से गुजर रहे बाइक सवार पर जा गिरा।
बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और बीच सड़क पर लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर अफरा- तफरी मच गई और तमाशबीन बने लोगों ने इस दंगल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर भंगहा पुलिस चौकी ले गई, जहां मामले की जांच की जा रही है।






























