जालौन में कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का अपहरण कर हत्या किए जाने के विरोध में फरेंदा के अधिवक्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम फरेंदा प्रेम शंकर पांडेय को सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में वकीलों पर हमले और आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही हैं। कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की अपहरण के बाद हत्या से अधिवक्ता समाज में भय और आक्रोश है। उन्होंने हत्या की निंदा करते हुए मृतक अधिवक्ता को न्याय दिलाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने मृतक अधिवक्ता के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने और देशभर के अधिवक्ताओं व उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने की मांग भी रखी। अधिवक्ताओं ने कहा कि वकीलों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन में मंत्री अजीत मणि त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष सुधेश मोहन श्रीवास्तव, स्कंद श्रीवास्तव, मनोज मिश्र, हरिओम श्रीवास्तव, ओंकार मौर्य, मृदुल यादव, सत्येंद्र सिंह, अनिल मौर्य, अभिषेक अग्रहरि, विनोद त्रिपाठी, सचिन त्रिपाठी और परमात्मा त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जालौन में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन:फरेंदा के वकीलों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा की मांग की
और पढ़ें
›
सफाई के दौरान घरों से निकले तीन सांप:ठूठीबारी और टोला सड़कहवा में रेस्क्यू टीम ने सांपों को पकड़ा
›
छावनी पुलिस ने वैवाहिक विवाद सुलझाकर शादी कराई:बस्ती के मलौली गोसाई गांव के बैजंती और विजय कुमार मंदिर में विवाह के लिए राजी हुए
›
गाली गलौज के विरोध पर महिला पर हमला:श्रावस्ती में दबंग ने हसिया से वार किया, बेटे को भी पीटा, मेडिकल कॉलेज रेफर
