श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भावलपुर गांव में बीती शनिवार देर शाम गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक ने 52 वर्षीय महिला पर पर हंसिया से हमला कर दिया। मां को बचाने पहुंचे उनके बेटे को भी आरोपी ने पीटा। हमले के बाद घायल महिला को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सोमवार दोपहर 1:00 बजे पुलिस विभाग ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है पुलिस कार्रवाई में जुटी है। पीड़ित सबूर की तहरीर के मुताबिक, 31 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे गांव का टेकई उर्फ शमसुद्दीन उनके मकान के सामने खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। सबूर खान की पत्नी सैफुननिशा ने दरवाजा खोलकर विरोध किया तो आरोपी ने उन पर कथित तौर पर धारदार हथियार हंसिया से वार किया। हमले में उनका माथा कट गया और चमड़ी पलट गई। वह बेहोश हो गईं। शोर सुनकर मां को बचाने पहुंचे बेटे अहमद रजा के सिर में भी चोट आईं। परिजन दोनों घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। सबूर खान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी टेकई उर्फ शमसुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गाली गलौज के विरोध पर महिला पर हमला:श्रावस्ती में दबंग ने हसिया से वार किया, बेटे को भी पीटा, मेडिकल कॉलेज रेफर
और पढ़ें
›
ई-लॉटरी से 35 में से 23 किसानों का चयन:श्रावस्ती में डीएम की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया
›
खेत में अजगर और घर में दो कोबरा मिले:जमुई कला गांव में वन्यजीव रक्षक टीम ने तीनों सांप पकड़े, मधवलिया रेंज के जंगल में छोड़ा
›
परसा के बच्चों ने संस्कार-भारती के साथ वंदे मातरम गाया:गीत के 150 साल पूरे होने पर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम हुआ
