बस्ती के साउघाट के कई इलाकों में लगातार दो दिन हुई बारिश से धान और सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने से फसल डूब गई।
स्थानीय निवासी जगदीश, जगदंबिका, रामप्रकाश, ओमकार, विजय कुमार और अश्वनी ने बताया कि धान की खड़ी फसल तैयार थी। बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया और फसल डूब गई।
किसानों के मुताबिक, आलू, मटर, टमाटर, गोभी, भिंडी, लौकी और करेला की फसल को भी नुकसान हुआ है।
किसानों ने बताया कि वे खेती से परिवार का पालन-पोषण और बच्चों की पढ़ाई का खर्च चलाते हैं। फसल खराब होने से उन्हें चिंता है। कुछ किसान बेटियों की शादी की तैयारी कर रहे थे। फसल डूबने से उनकी चिंता बढ़ गई है।
और पढ़ें
›
जमुनहा CHC में मरीजों की संख्या बढ़ी:मौसमी बीमारियों के मरीजों की सुबह से लगी लाइन, केंद्र ने पर्याप्त दवाएं होने की बात कही
›
नौतनवा नगर पालिका ने खरीदे दो पानी टैंकर:पर्व से पहले कूड़ा उठाने के लिए मैजिक गाड़ी भी शुरू की
›
नेपाल में बेचता था चोरी की बाइकें, आरोपी गिरफ्तार:3 मोटरसाइकिलें बरामद, गोरखपुर-बस्ती में दर्ज हैं 5 मुकदमे
