श्रावस्ती में जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) के एक रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सोमवार देर शाम जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि योग्य अधिवक्ताओं का पैनल तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। 10 साल का अनुभव होना जरूरी इस पद के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अधिवक्ता आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के पास विधि व्यवसाय का कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए और उसकी उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए। इच्छुक अधिवक्ताओं को निर्धारित प्रारूप ‘क’ और ‘ख’ में आवेदन करना होगा। इसके साथ सभी जरूरी प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियां दो सेट में जमा करनी होंगी। 23 नवंबर शाम 5 बजे तक जमा करें आवेदन आवेदन 23 नवंबर 2026 को शाम पांच बजे तक अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के समक्ष या कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या-18 स्थित राजस्व अभिलेखागार में राजस्व सहायक के पास जमा किए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले या त्रुटिपूर्ण आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आसपास के जिलों के योग्य अधिवक्ता भी अपने जिले के जिलाधिकारी के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। नियुक्ति निर्धारित अवधि के लिए व्यावसायिक आबद्धता के आधार पर होगी। अधिक जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या-18 में प्रधान सहायक दीप चन्द्र श्रीवास्तव से संपर्क किया जा सकता है।
शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) के पद पर नियुक्ति के लिए मांगे-आवेदन:श्रावस्ती में 23 नवंबर तक जमा कर सकेंगे फॉर्म
और पढ़ें
›
बोलेरो की टक्कर से घायल युवक की मौत:श्रावस्ती में हादसे के बाद चालक फरार, पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा
›
80 बीघा में लहलहा रही ‘बुद्ध का महाप्रसाद’ काला नमक धान की फसल, ग्राम प्रधान सोनू मिश्रा ने खेती में रचा नया इतिहास!
›
भेड़िया में हनुमान प्रतिमा स्थापित:भंडारे और जागरण में शामिल हुए ग्रामीण
