भेड़िया में हनुमान प्रतिमा स्थापित:भंडारे और जागरण में शामिल हुए ग्रामीण

0
1

महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के ग्राम भेड़िया के टोला बकरुआ में मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को हनुमान जी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम हुआ। ग्रामवासियों के सहयोग से हुए आयोजन में भंडारा और जागरण भी रखा गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारे लगे। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जागरण में भक्ति गीत और भजन गाए गए। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here