रुधौली में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण पूरा:नगर पंचायत अध्यक्ष ने कर्मचारियों को गोपनीयता और जिम्मेदारी से काम करने की शपथ दिलाई

0
4

रुधौली नगर पंचायत कार्यालय में चल रहा तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण सोमवार को पूरा हुआ। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने कर्मचारियों को जनगणना के नियमों, निर्देशों और प्रक्रियाओं का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कर्मचारियों से प्रशिक्षण में दी गई जानकारी ध्यान से समझने और जनगणना के दौरान जुटाई गई सूचनाओं को गोपनीय रखने को कहा। साथ ही, तय समय में ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम पूरा करने और जनगणना कार्य की गरिमा बनाए रखने की बात कही। इस मौके पर जनगणना सहायक विपिन दुबे, अमरजीत निषाद, दीपक चौधरी, सुनील चौधरी, प्रेम प्रकाश पटेल और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here