स्कूलों के आसपास बेवजह घूमने वाले युवकों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोठीभार पुलिस ने सोमवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से स्कूलों के आसपास बाइक लेकर घूमने वाले युवकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने वाले 20 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 50 वाहनों का चालान किया गया। स्कूलों के आसपास की गई वाहनों की जांच कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा और सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे के अलग-अलग स्कूलों के आसपास चेकिंग की। इस दौरान स्कूल आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनके कागजात और यातायात नियमों के पालन की जांच की गई। स्कूलों के आसपास बिना किसी स्पष्ट कारण के घूम रहे युवकों से पूछताछ भी की गई। तीन सवारी बैठाने वालों की बाइक सीज जांच के दौरान बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 20 बाइक सीज कर दी गईं। वहीं, 50 अन्य वाहनों का चालान किया गया। कुछ युवकों को पूछताछ के बाद सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। आगे भी जारी रहेगा अभियान थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि स्कूलों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के आसपास बेवजह घूमने या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने युवकों को चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों की अनदेखी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने 20 वाहन सीज किए; 50 का चालान काटा:कोठीभार में स्कूलों के बाहर बाइक लेकर घूमने वालों पर शिकंजा
और पढ़ें
›
परतावल चौराहे पर फल विक्रेता और बस कंडक्टर में हाथापाई:बच्चों को बस में चढ़ाने को लेकर हुआ विवाद, दोनों ने रुपये छीनने का आरोप लगाया
›
बस्ती में शादी का झांसा देकर दो साल तक शोषण:तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; शादी से इन्कार करने पर पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
›
बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा पेड़ से टकराया:श्रावस्ती में बुजुर्ग की मौत, बेटा गंभीर घायल
