बस्ती के भाजपा नेता गोरखपुर पदयात्रा में शामिल होंगे:4 नवंबर को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होगा मार्च

0
1

गोरखपुर में 4 नवंबर को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकलेगी। इसमें बस्ती जिले के जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। विधायक, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और मंडल अध्यक्ष भी पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।
तैयारियों को लेकर सोमवार दोपहर 3 बजे भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं की भागीदारी और कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विवेकानंद मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में पदयात्रा सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होगी। यह गोलघर होते हुए काली मंदिर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि बस्ती जिले से पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।
बैठक में मिश्र ने पदाधिकारियों से जिम्मेदारी निभाने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। कार्यकर्ताओं के गोरखपुर पहुंचने और कार्यक्रम के संचालन के लिए जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह को संयोजक, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गौतम को सह संयोजक और जिला मंत्री राकेश शर्मा को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में गजेंद्र सिंह, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, प्रेम प्रकाश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह, प्रदीप निषाद, दिव्यांशु दुबे, विकास बरनवाल और पंकज मिश्रा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here