महराजगंज के निचलौल ब्लॉक के रमजीता गांव में मंगलवार तड़के दो माह का बच्चा बिस्तर से लापता हो गया। बच्चा गांव के गोविंद राजभर का है। परिवार ने सुबह करीब 4 बजे बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अमित सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ग्रामीणों की मदद से घर-घर बच्चे की तलाश कर रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और आसपास के घरों और संभावित जगहों पर खोजबीन कर रही है। बच्चा किन हालात में लापता हुआ, यह अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
और पढ़ें
›
जमुनहा पीएचसी की 102 एंबुलेंस मल्हीपुर में खड़ी:आठ किमी दूर से पहुंचने में लगता है अतिरिक्त समय, ग्रामीणों ने एंबुलेंस जमुनहा में रखने की मांग की
›
नरकटहा में विजिलेंस टीम ने बिजली कनेक्शन जांचे:वैध कनेक्शन से बिजली इस्तेमाल करने को निर्देश
›
Jayant Chaudhary Basti Visit | RLD 2027 Assembly Election Preparation
