श्रावस्ती के जमुनहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात 102 एंबुलेंस मल्हीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी की जा रही है। इससे जमुनहा इलाके के मरीजों को एंबुलेंस सेवा मिलने में दिक्कत हो रही है।
एंबुलेंस नंबर यूपी 32 एफजी 2929 की तैनाती जमुनहा पीएचसी पर है। जमुनहा से मल्हीपुर की दूरी करीब आठ किलोमीटर है। मरीज या गर्भवती महिला को एंबुलेंस की जरूरत पड़ने पर उसे मल्हीपुर से पहुंचने में अतिरिक्त समय लगता है। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में देरी की आशंका रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि एंबुलेंस जमुनहा पीएचसी पर ही खड़ी होनी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत मदद मिल सके।
मल्हीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार सोनकर ने एंबुलेंस चालकों से उसे जमुनहा में खड़ा करने को कहा है। इसके बावजूद एंबुलेंस मल्हीपुर में खड़ी की जा रही है।
इलाके के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से 102 एंबुलेंस को जमुनहा पीएचसी पर खड़ा कराने की मांग की है, ताकि गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को समय पर सेवा मिल सके।
जमुनहा पीएचसी की 102 एंबुलेंस मल्हीपुर में खड़ी:आठ किमी दूर से पहुंचने में लगता है अतिरिक्त समय, ग्रामीणों ने एंबुलेंस जमुनहा में रखने की मांग की
और पढ़ें
›
रक्षा राम यादव किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बने:श्रावस्ती के कंजरवा गांव में बैठक हुई; आंधी-तूफान से फसल नुकसान का सर्वे कराने की मांग
›
कटहरी-गुरली-खड्डा मार्ग की मरम्मत की मांग:महराजगंज सांसद पंकज चौधरी को सौंपा ज्ञापन
›
पगार में आग से पांच बीघा गन्ना जला:पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजमणि चौधरी की फसल राख; ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से आग फैलने से रोकी
