तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को टक्कर मारी:श्रावस्ती में घायल अज्ञात व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया

0
6

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी। व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के सामने हुआ। बाइक सवार इकौना से कटरा की ओर जा रहा था। एजेंसी के पास पहुंचते ही उसने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस यूपी-32 एफजी 2793 को बुलाया। एंबुलेंस के ईएमटी विवेक शुक्ला और पायलट सुनील कुमार घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत के चलते घायल को जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here