280 किमीघंटा की रफ्तार, Wi-Fi और लग्जरी सुविधाएं… जानिए पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन के टॉप 20 फीचर्स

0
3

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की पहली स्वदेशी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन B28 का इंतजार अब कुछ ही महीनों में खत्म होने वाला है। देश में वो भी दौर आने वाला है, जब पटरियों पर बुलेट ट्रेन दौड़ेगी।

भारतीय रेलवे ने बताया कि देश की पहली बुलेट ट्रेन ने सुरक्षा मूल्यांकन का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा कर लिया है। अब इसका ‘व्हीकल बॉडी शेल असेसमेंट’ (जिसे आमतौर पर ‘स्क्वीज टेस्ट’ कहा जाता है) किया जा रहा है।

बुलेट ट्रेन का यह टेस्ट बेंगलुरु में BEML की निर्माण इकाई में किया गया। यह केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU) देश की पहली दो स्वदेशी बुलेट ट्रेनें बना रहा है, जिनमें से प्रत्येक ट्रेन में 8 कोच होंगे।

स्क्वीज टेस्ट में यह जांचा जाता है कि क्या ट्रेन का बाहरी ढांचा किसी टक्कर या दुर्घटना की स्थिति में बिना अपना आकार खोए या ढांचे को कोई नुकसान पहुंचे बहुत अधिक दबाव और बाहरी ताकतों को झेल सकता है या नहीं।

और पढ़ें
› ‘विरोध के नाम पर किसी जगह पर कब्जा नहीं कर सकते’, दिल्ली में प्रदर्शनों को लेकर CJI की सख्त टिप्पणी › दिल्ली-NCR पर मंडराया ‘पाकिस्तानी धुएं’ का संकट, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा; भारत से 4 गुना ज्यादा पराली जला रहा PAK › *खाता धारकों का नुक़सान बैंक भरें* *बैंक कर्मचारी ही ऐसी गड़बड़ियां करते हैं, अगर बैंक के आंतरिक हिस्से तक किसी बाहरी की पहुंच होती भी है तब भी इसके लिए बैंक कर्मचारी ही जिम्मेदार है* पत्रकार की लेख ।प्रवीण कुमार मिश्रा एम एनटी न्यूज़ भारत । यूपी। 👉आज का लेख, हर उस आदमी के लिए है, जिसका बैंक में खाता है। मतलब, इस देश के 140 करोड़ लोगों में से, लगभग 130 करोड़ लोगों के लिए है। क्योंकि आज, बैंक में खाता न होना, लगभग असंभव है। – मनरेगा का पैसा, बैंक में आता है। – किसान सम्मान निधि, बैंक में आती है। – पेंशन, बैंक में आती है। – तनख्वाह, बैंक में आती है। – छात्रवृत्ति, बैंक में आती है। – उज्ज्वला का पैसा, बैंक में आता है। – लाडली बहना, बैंक में आती है। बैंक, अब सिर्फ बैंक नहीं है। बैंक, अब आपकी तिजोरी है, आपका घर है, आपकी जिंदगी है। और उसी तिजोरी से, अगर पैसा गायब हो जाए, तो जिम्मेदार कौन है? आप? बैंक? कर्मचारी? हैकर? सरकार? आज का लेख, इसी सवाल पर है। और मेरा जवाब, साफ है – *खाता धारकों का नुक़सान, बैंक भरें।* *बैंक कर्मचारी ही, ऐसी गड़बड़ियां करते हैं। अगर बैंक के आंतरिक हिस्से तक, किसी बाहरी की पहुंच होती भी है, तब भी, इसके लिए, बैंक कर्मचारी ही जिम्मेदार है।* ये बात, कड़वी लग सकती है, बैंक वालों को बुरी लग सकती है, लेकिन यही सच है। और इस सच को, आज, 3000 शब्दों में, खोलकर समझना जरूरी है। 1. बैंक क्या है? भरोसे का नाम है पहले, समझिए, बैंक क्या है। बैंक, कोई दुकान नहीं है, जहां आप सामान खरीदते हैं। बैंक, कोई सरकारी दफ्तर नहीं है, जहां आप फॉर्म भरते हैं। बैंक, भरोसे का नाम है। जब एक गरीब किसान, अपनी गाढ़ी कमाई का 500 रुपया, बैंक में जमा करता है, तो वो, बैंक के बिल्डिंग पर भरोसा नहीं करता, बैंक के बोर्ड पर भरोसा नहीं करता, वो, बैंक के उस भरोसे पर, पैसा देता है, कि “मेरा पैसा, यहां सुरक्षित है।” जब एक विधवा महिला, अपनी पेंशन का पैसा, बैंक में रखती है, तो वो, ये सोचकर रखती है, कि “बैंक, मेरा पैसा, मेरी जान से ज्यादा संभालकर रखेगा।” जब एक मजदूर, दिल्ली में, दिनभर, ईंट उठाकर, 400 रुपया कमाता है, और 200 रुपया, गांव, अपनी पत्नी के खाते में भेजता है, तो वो, ये सोचकर भेजता है, कि “बैंक, मेरा पैसा, सही जगह, सही आदमी तक, पहुंचा देगा।” बैंक, इसी भरोसे पर चलता है। और जब यही भरोसा टूटता है, तो सिर्फ पैसा नहीं टूटता, आदमी टूट जाता है। एक आदमी, जिसका 50 हजार रुपया, बैंक से गायब हो गया, वो, सिर्फ 50 हजार नहीं खोता। वो, अपना भरोसा खोता है, अपनी नींद खोता है, अपनी इज्जत खोता है। कई बार, वो, कर्ज में डूब जाता है। कई बार, उसकी बेटी की शादी टूट जाती है। कई बार, उसकी दवा छूट जाती है। कई बार, वो, आत्महत्या तक कर लेता है। क्या बैंक, ये समझता है? नहीं, बैंक, ये नहीं समझता। बैंक, सिर्फ एक बात समझता है – “ग्राहक ने OTP बताया होगा, ग्राहक ने लिंक क्लिक किया होगा, ग्राहक की गलती है।” यही, सबसे बड़ा झूठ है, जो बैंक, पिछले 10 साल से, बोल रहा है। 2. OTP का झूठ, लिंक का झूठ, ग्राहक की गलती का झूठ आज, बैंक में, अगर आपके खाते से, पैसा गायब हो, तो बैंक का पहला जवाब, क्या होता है? “आपने, किसी को OTP बताया होगा।” “आपने, किसी अनजान लिंक पर, क्लिक किया होगा।” “आपने, अपना पासवर्ड, किसी को बताया होगा।” “आप, जागरूक नहीं थे।” मतलब, चोर, बैंक में घुसा, तिजोरी तोड़ी, पैसा ले गया, और दोष, आपका, क्योंकि आपने, ताला, ठीक से नहीं लगाया? क्या यही न्याय है? मान लीजिए, आपने, अपना घर, ताला लगाकर, बंद किया। चोर आया, ताला तोड़ा, सामान ले गया। क्या पुलिस, आपसे कहेगी – “आपने, ताला, ठीक से नहीं लगाया, इसलिए, आपकी गलती है, चोर की नहीं?” नहीं कहेगी। पुलिस, चोर को पकड़ेगी। तो फिर, बैंक में, ऐसा क्यों? बैंक, कहता है – “हमने, आपको, SMS भेजा था, OTP मत बताइए। हमने, आपको, अखबार में, विज्ञापन दिया था, लिंक मत खोलिए।” अरे भाई, SMS भेजना, क्या सुरक्षा है? एक अनपढ़ किसान, जिसने, कभी, अंग्रेजी नहीं पढ़ी, वो, SMS क्या समझेगा? एक बूढ़ी महिला, जिसको, मोबाइल चलाना नहीं आता, वो, OTP क्या समझेगी? एक मजदूर, जो, दिनभर, धूप में काम करता है, वो, लिंक और फिशिंग में, क्या फर्क समझेगा? बैंक, उन लोगों से, डिजिटल जागरूकता की उम्मीद करता है, जिनको, बैंक ने, कभी, डिजिटल सिखाया ही नहीं। बैंक ने, खाता तो खोल दिया, जनधन में, जीरो बैलेंस में, लेकिन, सुरक्षा, सिखाई क्या? नहीं। बैंक ने, गांव-गांव, खाता खोलने का कैंप लगाया, लेकिन, गांव-गांव, सुरक्षा सिखाने का कैंप, कभी नहीं लगाया। और जब, पैसा गायब हुआ, तो कह दिया – “ग्राहक, जागरूक नहीं था।” ये, जागरूकता नहीं, ये, बहानेबाजी है। 3. असली चोर, बाहर नहीं, अंदर है अब, आते हैं, सबसे बड़ी बात पर, जो इस लेख की आत्मा है – *बैंक कर्मचारी ही, ऐसी गड़बड़ियां करते हैं।* मैं, ये बात, हवा में नहीं कह रहा हूं। मैं, ये बात, पिछले 20 साल के, अखबारों की खबरों, कोर्ट के फैसलों, RBI की रिपोर्टों, और गांव की सच्चाई से, कह रहा हूं। याद कीजिए – – कभी, बैंक में, खाता खोलने के लिए, आपने, आधार दिया, पैन दिया, फोटो दिया, हस्ताक्षर दिए। वो, कागज, कहां गए? वो, बैंक के अंदर हैं। बाहर वाला, आपके आधार की कॉपी, कैसे लेगा? बाहर वाला, आपके हस्ताक्षर की कॉपी, कैसे लेगा? बाहर वाला, आपके खाते का नंबर, आपकी जन्मतिथि, आपकी मां का नाम, कैसे जानेगा? ये सब, बैंक के अंदर है। – कभी, आपने, देखा है, बैंक में, एक कर्मचारी, दूसरे कर्मचारी के कंप्यूटर पर, काम करता है? एक का पासवर्ड, दूसरे को पता है? एक की ID से, दूसरा, पैसा ट्रांसफर करता है? ये, हर बैंक में, होता है। – कभी, आपने, देखा है, बैंक मैनेजर, छुट्टी पर है, और, उसका पासवर्ड, क्लर्क के पास है? कभी, आपने, देखा है, कैशियर, खाना खाने गया है, और, उसका कैश, खुला पड़ा है? ये, सब, बैंक की आंतरिक गड़बड़ी है। बाहर का आदमी, बैंक के सर्वर तक, कैसे पहुंचेगा, अगर, अंदर का आदमी, दरवाजा न खोले? बाहर का हैकर, कितना भी बड़ा हो, वो, बैंक के कोर बैंकिंग सिस्टम में, तब तक नहीं घुस सकता, जब तक, अंदर का कोई आदमी, उसे, रास्ता न बताए, पासवर्ड न दे, OTP न बताए, या, जानबूझकर, सिस्टम को, खुला न छोड़ दे। इसलिए, मैं, फिर कहता हूं – *अगर बैंक के आंतरिक हिस्से तक, किसी बाहरी की पहुंच होती भी है, तब भी, इसके लिए, बैंक कर्मचारी ही जिम्मेदार है।* क्योंकि, बैंक का आंतरिक हिस्सा, बैंक की संपत्ति है। उसकी सुरक्षा, बैंक की जिम्मेदारी है। अगर, आपके घर में, चोर, आपकी नौकर की मदद से, घुसा, तो क्या, आप, नौकर को, जिम्मेदार नहीं मानेंगे? मानेंगे। तो, बैंक में, अंदर के आदमी की मदद से, चोर घुसा, तो बैंक, जिम्मेदार क्यों नहीं? 4. कुछ सच्ची घटनाएं, जो अखबारों में आईं, लेकिन हम भूल गए मैं, कुछ घटनाएं, याद दिलाता हूं, नाम नहीं लूंगा, क्योंकि, नाम लेने से, बात, छोटी हो जाएगी, बात, बड़ी है। *घटना 1 – उत्तर प्रदेश का एक गांव* एक किसान, बैंक गया, पासबुक अपडेट कराने। पासबुक में, देखा, उसके खाते से, 80 हजार रुपया, गायब है। उसने, कभी, ATM नहीं चलाया, कभी, OTP नहीं बताया, कभी, लिंक नहीं खोला। जांच हुई, तो पता चला, बैंक के ही, एक कर्मचारी ने, किसान के हस्ताक्षर की नकल करके, फर्जी निकासी फॉर्म भरकर, पैसा निकाल लिया था। बैंक ने, पहले, कहा – “किसान की गलती है।” बाद में, जब, पुलिस ने, CCTV देखा, तो कर्मचारी, पकड़ा गया। किसान का पैसा, 2 साल बाद, मिला। 2 साल में, किसान, कर्ज में डूब गया, उसकी बेटी की शादी, टूट गई। क्या बैंक ने, किसान को, ब्याज दिया? क्या बैंक ने, किसान से, माफी मांगी? नहीं। *घटना 2 – बिहार का एक शहर* एक महिला, जिसका पति, बाहर कमाता था, हर महीने, पैसा भेजता था। एक दिन, खाते से, 1 लाख 20 हजार, गायब। महिला, रोती हुई, बैंक गई। बैंक ने कहा – “आपने, OTP बताया होगा।” महिला ने कहा – “मुझे, OTP क्या होता है, पता ही नहीं। मेरे पास, तो, स्मार्टफोन ही नहीं है, कीपैड वाला फोन है।” फिर, जांच हुई, तो पता चला, बैंक के ही, एक कर्मचारी ने, महिला के खाते से, अपने रिश्तेदार के खाते में, पैसा ट्रांसफर किया था, और, महिला के मोबाइल नंबर की जगह, अपना मोबाइल नंबर, सिस्टम में डाल दिया था, ताकि, OTP, उसी के पास जाए। क्या ये, बाहर के हैकर ने किया? नहीं। अंदर के कर्मचारी ने किया। *घटना 3 – महाराष्ट्र का एक कस्बा* एक बुजुर्ग, रिटायर शिक्षक, उनकी पेंशन, हर महीने, आती थी। एक दिन, पेंशन, नहीं आई। बैंक गया, तो पता चला, उनका खाता, किसी और के नाम पर, ट्रांसफर हो गया है। कैसे? बैंक के कर्मचारी ने, फर्जी कागज बनाकर, खाता, किसी और के नाम पर, कर दिया था। बुजुर्ग, 6 महीने, बैंक के चक्कर लगाता रहा। 6 महीने, बिना पेंशन के, कैसे जिया, ये, वो ही जानता है। ये, तीन घटनाएं, सिर्फ उदाहरण हैं। ऐसी, हजारों घटनाएं, हर साल, होती हैं। RBI की रिपोर्ट, खुद कहती है, कि बैंक फ्रॉड में, 60-70% मामले, अंदर के लोगों की मिलीभगत से, होते हैं। फिर भी, बैंक, ग्राहक को, दोषी ठहराता है। क्यों? क्योंकि, ग्राहक को, दोषी ठहराना, सस्ता है। कर्मचारी को, दोषी ठहराना, महंगा है। ग्राहक को, दोषी ठहराओ, तो, पैसा, नहीं देना पड़ेगा। कर्मचारी को, दोषी ठहराओ, तो, पैसा, भी देना पड़ेगा, और, अपनी गलती, भी माननी पड़ेगी। बैंक, अपनी गलती, मानना नहीं चाहता। 5. बैंक, पैसा कमाता है, तो नुकसान भी बैंक भरे एक और, सीधी बात, समझिए। बैंक, आपके पैसे से, क्या करता है? आप, बैंक में, पैसा जमा करते हैं, बैंक, आपको, 3% ब्याज देता है, और, उसी पैसे को, बड़े-बड़े लोगों को, 9%, 10%, 12% पर, कर्ज देता है। बैंक, आपके पैसे से, कमाता है। बैंक, आपके पैसे से, अपनी बिल्डिंग बनाता है, अपने कर्मचारियों को, तनख्वाह देता है, अपने मैनेजर को, गाड़ी देता है, अपने बोर्ड को, बोनस देता है। जब, फायदा, बैंक का है, तो, नुकसान, ग्राहक का, क्यों? अगर, बैंक, आपके पैसे से, कमा रहा है, तो, आपके पैसे की सुरक्षा की, जिम्मेदारी, भी, बैंक की है। ये, कोई नया सिद्धांत नहीं है। ये, कानून का सिद्धांत है – *”जो फायदा उठाता है, वो, नुकसान भी भरे।”* अंग्रेजी में, इसे कहते हैं – *”Vicarious Liability”* – मालिक, अपने नौकर की गलती के लिए, जिम्मेदार है। अगर, बैंक का कर्मचारी, गलती करता है, तो, बैंक, जिम्मेदार है। अगर, बैंक का कंप्यूटर, हैक होता है, तो, बैंक, जिम्मेदार है, क्योंकि, कंप्यूटर, बैंक का है, ग्राहक का नहीं। अगर, बैंक का सर्वर, डाउन होता है, तो, बैंक, जिम्मेदार है। ग्राहक, बैंक का, मालिक नहीं है, ग्राहक, बैंक का, मेहमान है। मेहमान के सामान की, सुरक्षा, मेजबान की जिम्मेदारी है। 6. RBI क्या कहता है? कोर्ट क्या कहता है? अब, कुछ लोग, कहेंगे – “ये, तो, आपकी बात है, कानून, क्या कहता है?” कानून, भी, यही कहता है। RBI ने, साफ कहा है – अगर, ग्राहक की गलती नहीं है, और, खाते से, पैसा, गलत तरीके से, निकला है, तो, बैंक, 10 दिन के अंदर, पूरा पैसा, ग्राहक को, वापस करेगा। RBI का सर्कुलर, 2017 का है, आज भी, लागू है। सुप्रीम कोर्ट ने भी, कई फैसलों में, कहा है – “बैंक, अपने ग्राहक के पैसे का, ट्रस्टी है। ट्रस्टी, अगर, पैसा, संभाल नहीं पाया, तो, वो, पैसा, वापस करेगा, ब्याज सहित।” उपभोक्ता फोरम ने भी, कई बार, बैंक को, पैसा वापस करने का, आदेश दिया है। लेकिन, दिक्कत, क्या है? दिक्कत, ये है, कि, आम आदमी, RBI का सर्कुलर, नहीं जानता। आम आदमी, सुप्रीम कोर्ट का फैसला, नहीं जानता। आम आदमी, उपभोक्ता फोरम, कहां है, नहीं जानता। और बैंक, इसी, अज्ञानता का, फायदा उठाता है। बैंक, ग्राहक को, 10 दिन में, पैसा वापस नहीं करता। बैंक, ग्राहक को, 10 महीने, चक्कर लगवाता है। – पहले, कहेगा, “एप्लीकेशन लिखिए।” – फिर, कहेगा, “FIR कराइए।” – फिर, कहेगा, “साइबर सेल जाइए।” – फिर, कहेगा, “हेड ऑफिस से, जवाब नहीं आया।” – फिर, कहेगा, “आप, कोर्ट जाइए।” ग्राहक, थक जाता है। 20 हजार के लिए, कोर्ट जाने में, 50 हजार खर्च होगा, तो, वो, छोड़ देता है। बैंक, यही चाहता है – ग्राहक, थककर, छोड़ दे। क्या यही, न्याय है? 7. कर्मचारी की जिम्मेदारी, कैसे तय हो? अब, सवाल है, कर्मचारी की जिम्मेदारी, कैसे तय हो? मेरा, साफ प्रस्ताव है, 5 बिंदुओं में – *1. हर ट्रांजेक्शन की, CCTV और बायोमेट्रिक जांच हो* बैंक में, हर निकासी, हर ट्रांसफर, हर खाता खोलने पर, कर्मचारी का, फिंगरप्रिंट, उसकी ID, उसकी CCTV रिकॉर्डिंग, होनी चाहिए। ताकि, बाद में, पता चले, किसने, क्या किया। आज, बैंक में, ग्राहक का, फिंगरप्रिंट लिया जाता है, कर्मचारी का, नहीं। क्यों? कर्मचारी, भगवान है क्या? *2. ग्राहक को, तुरंत, पैसा वापस हो* अगर, खाते से, पैसा, बिना ग्राहक की सहमति के, निकला है, तो, बैंक, 7 दिन में, पैसा वापस करे, जांच, बाद में होती रहे। जांच, बैंक की है, सजा, ग्राहक को, क्यों? *3. कर्मचारी की गलती पर, बैंक, कर्मचारी से, वसूले, ग्राहक से नहीं* अगर, जांच में, कर्मचारी, दोषी पाया जाए, तो, बैंक, उस कर्मचारी से, पैसा वसूले, उसकी तनख्वाह से, काटे, उसकी संपत्ति, जब्त करे। लेकिन, ग्राहक को, पहले, पैसा दे। *4. बैंक के अंदर की गड़बड़ी, बैंक की गड़बड़ी मानी जाए* अगर, बाहर के आदमी ने, बैंक के सिस्टम को, हैक किया, तो, ये, बैंक की सुरक्षा की, विफलता है। बैंक ने, अच्छा, सॉफ्टवेयर, क्यों नहीं लगाया? बैंक ने, अच्छा, फायरवॉल, क्यों नहीं लगाया? बैंक ने, कर्मचारियों को, ट्रेनिंग, क्यों नहीं दी? इसलिए, बाहरी हैकर की गलती भी, बैंक की गलती है। *5. बैंक मैनेजर की, व्यक्तिगत जिम्मेदारी हो* आज, बैंक में, गड़बड़ी होती है, तो, कोई, जिम्मेदार नहीं होता। मैनेजर कहता है – “मुझे, पता नहीं।” क्लर्क कहता है – “मैंने, नहीं किया।” हेड ऑफिस कहता है – “हमें, पता नहीं।” ऐसा, नहीं चलेगा। हर शाखा के मैनेजर की, व्यक्तिगत जिम्मेदारी हो, कि, उसकी शाखा में, अगर, गड़बड़ी हुई, तो, वो, जवाब देगा। जब, मैनेजर को, लगेगा, कि, गड़बड़ी हुई, तो, मेरी नौकरी जाएगी, मेरी तनख्वाह कटेगी, तो, वो, खुद, निगरानी करेगा। 8. जनधन खाता, गरीब का खाता, सबसे ज्यादा खतरे में एक बात, और, समझिए, जो, सबसे दर्दनाक है। जिसका, ज्यादा पैसा है, वो, तो, वकील कर लेगा, कोर्ट चला जाएगा, अखबार में, खबर छपवा देगा। लेकिन, जिसका, जनधन खाता है, जिसमें, 2000-5000 रुपया है, वो, क्या करेगा? वो, बैंक जाएगा, बैंक वाला, उसे, डांटकर, भगा देगा – “जाओ, जाओ, तुम्हारे 2000 के लिए, हमारे पास, टाइम नहीं है।” वो, पुलिस जाएगा, पुलिस कहेगी – “2000 के लिए, FIR नहीं होगी।” वो, साइबर सेल जाएगा, वहां, कोई, सुनेगा नहीं। और, वो, चुपचाप, घर आ जाएगा, और, सोचेगा – “बैंक ने, मेरा पैसा, खा लिया।” क्या, ये, देश के, गरीबों के साथ, न्याय है? जनधन खाता, सरकार ने, गरीबों को, बैंक से जोड़ने के लिए, खोला था। लेकिन, अगर, उसी खाते से, पैसा, गायब होगा, और, बैंक, जिम्मेदारी नहीं लेगा, तो, गरीब, बैंक से, फिर, दूर हो जाएगा। वो, फिर, साहूकार के पास जाएगा, फिर, ब्याज पर, पैसा लेगा, फिर, कर्ज में, डूबेगा। इसलिए, गरीब के खाते का, नुकसान, बैंक को, सबसे पहले, भरना चाहिए। 9. बैंक कर्मचारी, सब बुरे नहीं हैं, लेकिन सिस्टम, बुरा है मैं, ये भी, साफ कर दूं, कि, मैं, ये नहीं कह रहा, कि, सारे बैंक कर्मचारी, बुरे हैं। नहीं। बहुत से, बैंक कर्मचारी, ईमानदार हैं, मेहनती हैं, सुबह, 10 बजे से, रात, 8 बजे तक, काम करते हैं, ग्राहकों की, गालियां, भी सुनते हैं, और, फिर भी, मुस्कुराकर, काम करते हैं। मैं, उनको, सलाम करता हूं। लेकिन, सिस्टम, ऐसा है, कि, एक बुरा कर्मचारी, पूरे बैंक को, बदनाम कर देता है, और, अच्छा कर्मचारी, चुप रहता है, क्योंकि, उसे, डर लगता है, कि, अगर, उसने, शिकायत की, तो, उसका, ट्रांसफर हो जाएगा, उसकी, नौकरी, खतरे में आ जाएगी। इसलिए, जरूरत, सिस्टम बदलने की है। बैंक में, व्हिसल ब्लोअर की, सुरक्षा होनी चाहिए। अगर, कोई कर्मचारी, अपने साथी की, गड़बड़ी की, शिकायत करता है, तो, उसे, इनाम मिलना चाहिए, सजा नहीं। बैंक में, हर महीने, ऑडिट होना चाहिए, बाहर की एजेंसी से, न कि, अंदर के लोगों से। अंदर के लोग, अंदर की गड़बड़ी, कैसे पकड़ेंगे? बैंक में, ग्राहकों को, हर 6 महीने में, उनके खाते की, पूरी जानकारी, उनकी भाषा में, दी जानी चाहिए – “आपके खाते से, किसने, कब, कितना, पैसा निकाला, क्यों निकाला।” जब, पारदर्शिता आएगी, तो, गड़बड़ी, अपने आप, कम होगी। 10. अंत में – एक सवाल, आपसे मैं, इस लेख को, एक सवाल से, खत्म करना चाहता हूं। कल, अगर, आपके खाते से, 10 हजार रुपया, गायब हो जाए, और, बैंक, कहे – “आपकी गलती है”, तो, आप, क्या करेंगे? – चुप रहेंगे? – बैंक के चक्कर लगाएंगे? – पुलिस जाएंगे? – कोर्ट जाएंगे? – या, अखबार में, खबर छपवाएंगे? और, अगर, आपके साथ, ऐसा, हो चुका है, तो, कमेंट में, लिखिए। क्योंकि, जब तक, हम, चुप रहेंगे, तब तक, बैंक, हमें, दोषी ठहराता रहेगा। जब, हम, बोलेंगे, तब, बैंक को, सुनना पड़ेगा। मेरी मांग, साफ है, और, मैं, इसे, फिर, दोहराता हूं – *1. खाता धारकों का नुक़सान, बैंक भरें।* *2. बैंक कर्मचारी ही, ऐसी गड़बड़ियां करते हैं, अगर, बैंक के आंतरिक हिस्से तक, किसी बाहरी की पहुंच होती भी है, तब भी, इसके लिए, बैंक कर्मचारी ही, जिम्मेदार है।* *3. ग्राहक को, 7 दिन में, पैसा, वापस मिले, जांच, बाद में हो।* *4. बैंक मैनेजर की, व्यक्तिगत जिम्मेदारी, तय हो।* ये, कोई, क्रांति की मांग नहीं है। ये, भरोसे की मांग है। बैंक, भरोसे पर चलता है। भरोसा, टूटा, तो, बैंक, टूटेगा। और, अगर, बैंक, टूटा, तो, देश, टूटेगा। क्योंकि, बैंक में, सिर्फ, पैसा नहीं है, बैंक में, इस देश के, 130 करोड़ लोगों का, भरोसा है। भरोसा, बचाइए, बैंक, बच जाएगा। भरोसा, तोड़िए, बैंक, टूट जाएगा। *मेरी बात, अगर, कड़वी लगी हो, तो, क्षमा प्रार्थी हूं, लेकिन, सच, यही है।* *KCN । प्रवीण कुमार मिश्र देवी पाटन मंडल ब्यूरो चीफ एम एनटी न्यूज भारत

इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह टेस्ट इसलिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ये ट्रेनें बहुत तेज गति से चलेंगी। दुर्घटना या टक्कर की स्थिति में, इनका बाहरी ढांचा इतना मजबूत होना चाहिए कि वह भारी बाहरी दबाव को सहन कर सके।

मंत्रालय ने इस कॉरिडोर के निर्माण की समय-सीमा भी बताई। इसके तहत, पूरा गुजरात सेक्शन दिसंबर 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है, जबकि 508 किलोमीटर लंबे पूरे मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को दिसंबर 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

भारतीय रेलवे B28 ट्रेन का ट्रायल रन शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है। मई-जून 2027 तक अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के सूरत-वापी (100 किमी) खंड का ट्रायल रन किया जा सकता है। इस रूट पर कमर्शियल सेवाएं अगस्त 2027 से शुरू होने की उम्मीद है।

बुलेट ट्रेन की स्पीड समय को ऐसे मात देगी कि लोगों के करीब 4 से साढ़े चार घंटे की बचत होगी। इस ट्रेन में और कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी, आइए जानते हैं।

  1. बुलेट ट्रेन के आने से सबसे बड़ी खास बात होगी कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय करीब 6.5 घंटे से घटकर 1 घंटा 58 मिनट ही रह जाएगा।
  2. इस हाई-स्पीड ट्रेन में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग तकनीक भी लगी है, जो ब्रेक लगाने के दौरान ऊर्जा वापस हासिल कर लेती है और कुल ऊर्जा दक्षता को बेहतर बनाने में मदद करती है।
  3. ट्रेन में आठ कोच हैं, जिनमें चार मोटर कार और चार ट्रेलर कार शामिल हैं। भविष्य में, आठ-आठ कोच वाले दो ट्रेनसेट को जोड़कर 16 कोच वाली ट्रेन के रूप में चलाया जा सकता है।
  4. इसमें सात स्टैंडर्ड-क्लास कोच हैं जिनमें 3×2 की सीटिंग व्यवस्था है, और एक एग्जीक्यूटिव-क्लास कोच है जिसमें 2×2 की सीटिंग व्यवस्था है। सीटों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे आरामदायक हों और उनमें पैर रखने के लिए पर्याप्त जगह (लेगरूम) हो।
  5. बुलेट ट्रेन को अधिकतम 280 किमी/घंटा की टेस्टिंग स्पीड और 249 किमी/घंटा की ऑपरेटिंग स्पीड के लिए डिजाइन किया गया है।
  6. बुलेट ट्रेन में करीब 557 यात्रियों के बैठने की क्षमता है, जिसमें दिव्यांगजनों या कम गतिशीलता वाले लोगों के लिए विशेष जगह भी शामिल की गई है। वहीं दृष्टिबाधित यात्रियों की मदद के लिए जानकारी देने वाले साइनेज में ब्रेल लिपि का भी इस्तेमाल किया गया है।
  7. यात्री केबिन और कोच के बीच के हिस्से (वेस्टिब्यूल) में ‘इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट’ लगी हैं, जिनकी मदद से यात्री आपातकालीन स्थिति में ट्रेन क्रू से संपर्क कर सकते हैं।
  8. सीटों की हर कतार के साथ बड़ी खिड़कियां हैं, जिससे यात्री बाहर के नजारों का आनंद ले सकते हैं।
  9. वाई-फाई पर आधारित पैसेंजर इन्फोटेनमेंट सिस्टम की मदद से यात्री पहले से लोड किए गए मनोरंजन और अन्य जानकारीपूर्ण कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।
  10. ट्रेन के कोच आपस में सील किए गए सिंगल-पीस गैंगवे से जुड़े हैं, जिससे यात्री एक कोच से दूसरे कोच में आसानी से आ-जा सकते हैं।
  11. दरवाजों में अंदर-बाहर होने वाली सीढ़ियां (रिट्रैक्टेबल स्टेप्स) लगी हैं, जो ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप को कम करने में मदद करती हैं।
  12. ट्रेन के दोनों सिरों पर ड्राइवर कैब हैं, जो एक इंटेलिजेंट ऑन-बोर्ड कंट्रोल सिस्टम से लैस हैं। इससे तुरंत निर्णय लेने और ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर के साथ तालमेल बिठाने में मदद मिलती है।
  13. यात्रियों को ऑडियो के जरिए जानकारी देने के लिए पब्लिक एड्रेस और ऑटोमैटिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगे हैं।
  14. ट्रेन के अंदर हर जगह LED लाइटिंग लगाई गई है।
  15. कोच के अंदर लगी LCD स्क्रीन पर अंग्रेजी, हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी दिखाई जाती है।
  16. ट्रेन में हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर-कंडीशनिंग (HVAC) सिस्टम लगा है, जो अंदर के तापमान और नमी को नियंत्रित रखता है, जिससे यात्रियों को आरामदायक माहौल मिलता है। हर कोच में दो HVAC यूनिट लगी हैं।
  17. ट्रेन की बॉडी और फर्श के ढांचे में साउंड इंसुलेशन (आवाज रोकने वाली तकनीक) का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, शोर को कम करने के लिए विशेष कोटिंग भी की गई है। स्कर्ट, बोगी कवर और फेयरिंग, जो ट्रेन में शोर कम करने के उपायों का हिस्सा हैं।
  18. सामान रखने के लिए ऊपर की तरफ रैक (ओवरहेड रैक) दिए गए हैं। बड़े बैग और सूटकेस रखने के लिए फर्श पर अलग से लगेज स्टैंड भी हैं।
  19. ट्रेन में मोबाइल डिवाइस चार्ज करने और लैपटॉप चलाने के लिए पावर आउटलेट दिए गए हैं।
  20. इसमें आधुनिक बायो-डाइजेस्टर शौचालय हैं, जिन्हें इस तरह डिजाइन किया गया है कि उनसे निकलने वाला कचरा कम से कम हो।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट और स्टेशन

508 किलोमीटर लंबा MAHSR कॉरिडोर पश्चिमी भारत के प्रमुख आर्थिक और शहरी केंद्रों को जोड़ेगा। इस बुलेट ट्रेन के मुंबई से अहमदाबाद के बीच 12 स्टेशनों पर स्टॉपेज होंगे।

  1. मुंबई
  2. ठाणे
  3. विरार
  4. बोइसर
  5. वापी
  6. बिलिमोरा
  7. सूरत
  8. भरूच
  9. वडोदरा
  10. आनंद
  11. अहमदाबाद
  12. साबरमती

यह भी पढ़ें- हाई-स्पीड ट्रेन की पहली झलक… भारत की स्वदेशी बुलेट ट्रेन कैसे बनाई जा रही है, अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here