Home लेटेस्ट न्यूज़ छात्र-छात्राओं ने जरवा कोतवाली में समझी पुलिस कार्यप्रणाली:आपातकालीन सेवाओं, साइबर अपराध और...

छात्र-छात्राओं ने जरवा कोतवाली में समझी पुलिस कार्यप्रणाली:आपातकालीन सेवाओं, साइबर अपराध और यातायात नियमों की ली जानकारी

0
3


बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज बालापुर के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कोतवाली जरवा का दौरा किया। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली और दैनिक दिनचर्या को करीब से समझा। यह जागरूकता कार्यक्रम दोपहर करीब दो बजे आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य शब्बीर हसन और थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। विद्यार्थियों को प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने की प्रक्रिया, पुलिस कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, आपातकालीन सूचना प्रणाली, साइबर अपराध से बचाव के तरीके और यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। उन्हें पुलिस के हथियारों और उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, महिला एवं बाल सुरक्षा हेल्पलाइन तथा हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया। हेल्प डेस्क पर मौजूद पुलिसकर्मी आरती से छात्रों ने कई सवाल पूछे। पुलिसकर्मियों ने घटना की जांच, विवेचना प्रक्रिया और ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में भी जानकारी दी। उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, दुर्बल यादव, शंभू सिंह और सिपाही सुंदरलाल ने छात्रों को ‘मित्र पुलिस’ की भूमिका और पुलिस के साथ सहयोग करने के महत्व पर प्रकाश डाला। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन को अपनी ताकत बनाने, असफलता से न डरने और गलत संगत से बचने की सलाह दी। उन्होंने मोबाइल व सोशल मीडिया का समझदारी से उपयोग करने और कानून का सम्मान करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में कोई भी पेशा चुनें, लेकिन सबसे पहले एक अच्छा इंसान बनना महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य शब्बीर हसन ने ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने और उन्हें कानून व अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में सहायक बताया। कार्यक्रम में अध्यापक संध्या, पूजा, आरती, शैक्षणिक प्रशासक वैभव गोयल सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here