
बस्ती – उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का विशेश्वरगंज बाजार में गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान और जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में दीपचन्द कसौधन को अध्यक्ष और विनोद कुमार कसौधन को संगठन महामंत्री बनाया गया। वहीं सरजू प्रसाद कसौधन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि कसौधन को महामंत्री, अभय सिंह को वरिष्ठ मंत्री, संत कुमार कसौधन को मंत्री, प्रेमचंद कसौधन को संगठन मंत्री और बृजेश कसौधन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। डॉ. राजवंत सिंह को संरक्षक एवं बस्ती मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मंडल अध्यक्ष डॉ. हरिमूर्ति सिंह मनोज भी मौजूद रहे।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा करने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला संगठन महामंत्री भारत राम बबलू अग्रहरि, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी, जिला महामंत्री सत्यम सिंह, जिला मंत्री कमलेश वर्मा, बस्ती नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप और जिला युवा अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता है। किसी भी व्यापारी को परेशानी होने पर संगठन उसके साथ खड़ा रहेगा और समस्या के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगा। उन्होंने अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का आग्रह किया।

























