Home उत्तर प्रदेश साइबर सेल टीम ने दिलाई राहत, ₹10,000/- की धनराशि कराई वापस

साइबर सेल टीम ने दिलाई राहत, ₹10,000/- की धनराशि कराई वापस

0
2

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम तथा साइबर अपराध के पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुधारा की साइबर सेल टीम द्वारा सतत एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक साइबर फ्रॉड पीड़ित की ₹10,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई है।*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*आवेदक निहाल अहमद पुत्र  सगीर अहमद, निवासी ग्राम बजहरा, थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर द्वारा दिनांक 01 जून, 2026 को साइबर फ्रॉड के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी।आवेदक के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को आवेदक का परिचित बताते हुए विश्वास में लिया तथा छल-कपट करके आवेदक से कुल ₹25,000/- की धनराशि विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा ली। कुछ समय पश्चात आवेदक को अपने साथ साइबर ठगी होने की जानकारी हुई, जिसके उपरांत उसके द्वारा तत्काल साइबर फ्रॉड के संबंध में शिकायत संख्या 33106260123078 दर्ज कराई गई।शिकायत प्राप्त होते ही थाना दुधारा की साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त का0 ऋषिकेश यादव व अन्य द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से प्रभावी समन्वय एवं निरंतर पैरवी की गई। पुलिस टीम के त्वरित एवं सराहनीय प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रथम चरण में पीड़ित की ₹10,000/- की धनराशि उसके खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।शेष धनराशि की वापसी के लिए संबंधित बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों से निरंतर पत्राचार एवं प्रभावी पैरवी की जा रही है। पुलिस द्वारा शेष धनराशि की बरामदगी/वापसी हेतु आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी है।पीड़ित द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस एवं थाना दुधारा की साइबर सेल टीम द्वारा की गई त्वरित, प्रभावी एवं सराहनीय कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया गया। *जनहित में अपीलः-*जनमानस से अपील है कि किसी भी अनजान फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी ऑफर अथवा किसी व्यक्ति द्वारा परिचित बनकर धनराशि की मांग किए जाने पर बिना सत्यापन के कोई भी वित्तीय लेन-देन न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा Cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि को सुरक्षित रखने एवं वापस कराने का प्रयास किया जा सके।*संतकबीरनगर पुलिस – आपकी सेवा में सदैव तत्पर*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here