महराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक के जमुई कला गांव में मंगलवार सुबह खेत में अजगर और एक घर में दो कोबरा मिले। वन्यजीव रक्षक टीम ने तीनों सांपों को पकड़कर मधवलिया रेंज के जंगल में छोड़ दिया। गांव गडौरा चीनी मिल के पश्चिम में है। सोनू मल्ल के खेत में अजगर दिखने पर राहगीर और ग्रामीण वहां जुट गए। इसी दौरान गांव के रजनीश निगम के घर में दो कोबरा मिले। ग्रामीणों ने वन्यजीव रक्षक रेस्क्यू टीम को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और एक अजगर व दो कोबरा को सुरक्षित पकड़ा। टीम के रामबचन साहनी ने बताया कि तीनों सांपों को मधवलिया रेंज के जंगल में छोड़ा गया। इस दौरान संदीप मौर्य, अरुण पटवा, सत्यम पटवा और नंदन साहनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें
›
सेखुई में आग से 50 डिसमिल धान की फसल जली:ग्रामीणों ने आग बुझाकर आसपास के खेतों की फसल बचाई
›
बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाने पर एक गिरफ्तार:बस्ती के जोगिया पाठक में पुलिस ने भेजा जेल
›
दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ जुटी:श्रावस्ती के समगड़ा चौराहा पर रंगीन लाइटिंग और सजावट के सामान की दुकानें सजीं
