सेखुई में आग से 50 डिसमिल धान की फसल जली:ग्रामीणों ने आग बुझाकर आसपास के खेतों की फसल बचाई

0
4

मिठौरा क्षेत्र के सेखुई में गुरुवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब 50 डिसमिल धान की खड़ी फसल जल गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने धुआं उठता देखा और ग्रामीणों को बुलाया।
सेखुई निवासी भारतेंदु चौधरी के खेत में आग लगी थी। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी।
आग तेजी से फैल रही थी। ग्रामीणों ने इसे आसपास के खेतों तक पहुंचने से रोक लिया, जिससे दूसरे किसानों की फसल बच गई।
भारतेंदु चौधरी ने घटना की सूचना चौक थाने में दी है। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here