महराजगंज में 5 नवंबर को रोजगार मेला लगेगा:18 कंपनियां 2,001 अभ्यर्थियों का चयन करेंगी; पंजीकरण और चयन प्रक्रिया निशुल्क

0
5

महराजगंज में 5 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेला लगेगा। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज परिसर में होने वाले मेले में 18 कंपनियां करीब 2,001 अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। मेले में चयन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। कंपनियों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेंगे। पंजीकरण और चयन प्रक्रिया के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी स्कैनर के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। जिन लोगों ने पहले पंजीकरण नहीं कराया है, वे भी चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि मेले के जरिए जिले के युवाओं को रोजगार देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने युवाओं से तय तारीख और समय पर जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज पहुंचने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here