बस्ती में पुलिस की सर्विलांस सेल ने अलग-अलग कंपनियों के 156 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपए बताई गई है। मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए। जनवरी से अब तक 743 मोबाइल बरामद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल गुम होने की शिकायतें मिली थीं। इन पर कार्रवाई करते हुए सर्विलांस टीम ने 156 मोबाइल बरामद किए। जनवरी 2026 से अब तक पुलिस कुल 743 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर चुकी है। एसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि पुलिस समय से कार्रवाई कर सके। उन्होंने कहा कि पुलिस आगे भी इस तरह के अभियान जारी रखेगी। सर्विलांस टीम ने तकनीकी मदद से ट्रेस किए मोबाइल यह कार्रवाई एसपी ओमवीर सिंह के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी अपराध कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में की गई। सर्विलांस सेल प्रभारी शेषनाथ यादव और उनकी टीम ने तकनीकी मदद से मोबाइल ट्रेस किए। टीम में हेड कांस्टेबल देवेश यादव, सतेन्द्र सिंह, कांस्टेबल दीपक कुमार, विक्रम सिंह, संतोष कुमार यादव, अंगद यादव और किशन सिंह शामिल रहे। कई राज्यों के लोगों को मिले खोए मोबाइल बरामद मोबाइल पाने वालों में बस्ती के लोगों के साथ मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार के नागरिक भी शामिल रहे। इसके अलावा अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, आजमगढ़ और सिद्धार्थनगर समेत उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के लोगों को भी उनके मोबाइल लौटाए गए। खोए हुए फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे।
बस्ती पुलिस ने 156 गुमशुदा मोबाइल लौटाए:फोन की कीमत करीब 28 लाख रुपए; जनवरी से अब तक 743 मोबाइल मिले
और पढ़ें
›
बेमौसम बारिश से गिलौला में धान की फसल डूबी:कटी और खड़ी लेट वैरायटी की फसल भीगी, किसानों ने शासन-प्रशासन से मदद मांगी
›
ओवरटेक करते समय ट्रक गड्ढे में गिरा:बरवा द्वारिका के पास 11 हजार केवी का बिजली पोल और तार टूटे, बिजली सप्लाई बंद
›
योगी ने गिलौला सीएचसी अधीक्षक को प्रशंसा पत्र भेजा:अवनीश कुमार तिवारी को कलेक्ट्रेट सभागार में DM, CDO और CMO ने सम्मानित किया
