ओवरटेक करते समय ट्रक गड्ढे में गिरा:बरवा द्वारिका के पास 11 हजार केवी का बिजली पोल और तार टूटे, बिजली सप्लाई बंद

0
2

सिसवा-घुघली मेन रोड पर बरवा द्वारिका के पास ओवरटेक करते समय एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। ट्रक के गिरने से 11 हजार केवी का बिजली पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद इलाके में बिजली सप्लाई बंद हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार में था। सामने चल रही गाड़ी को ओवरटेक करते समय वह अनियंत्रित हो गया। सूचना मिलने तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here