खबर छपने के बाद चौगोई में सड़क मरम्मत तेज:LT के मुताबिक 60% काम पूरा, बाकी मरम्मत 25 नवंबर 2026 तक होगी

0
4

दैनिक भास्कर में 2 नवंबर 2026 को चौगोई गांव की सड़क पर कीचड़ की खबर छपने के बाद मरम्मत का काम तेज हुआ है। कार्यदायी संस्था के मुताबिक, अब तक 60% काम पूरा हो चुका है। बाकी काम 25 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत श्रावस्ती के जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत चौगोई में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी गई थीं। काम के बाद गड्ढों में मिट्टी भर दी गई थी। बारिश और ओस से मिट्टी सड़क पर फैल गई और रास्ते पर कीचड़ हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक, फिसलन के कारण राहगीर और बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे थे। किसानों को खेतों तक आने-जाने में परेशानी हो रही थी। खेती के मौसम में ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, खाद और बीज ले जाने में भी दिक्कत आ रही थी। इससे फसलों पर असर पड़ने का खतरा था। खबर के बाद प्रशासन मामले की जानकारी दी। संस्था के मुताबिक, चौगोई में सड़कों की मरम्मत मेसर्स लारसेन एण्ड टूब्रो (LT) श्रावस्ती करा रही है। फर्म ने बताया कि मरम्मत का 60% काम पूरा हो चुका है। बाकी काम तेजी से चल रहा है और 25 नवंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here