प्रधान ने पार्क में आंबेडकर प्रतिमा लगाने की मांग की:महराजगंज में डीएम को सौंपा पत्र; ग्रामसभा की बैठक में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

0
0

महराजगंज में ग्राम पंचायत रामपुर, क्षेत्र धानी के प्रधान हरिराम प्रसाद ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात की। उन्होंने डॉ. आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग करते हुए पत्र सौंपा।
हरिराम प्रसाद ने बताया कि ग्रामसभा में डॉ. आंबेडकर पार्क के नाम से जमीन आवंटित है। वहां पार्क का निर्माण भी हो चुका है। प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव पर 2 नवंबर 2026 को ग्रामसभा की खुली बैठक हुई थी। इसमें निर्वाचित सदस्य, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए थे।
बैठक में सभी लोगों ने पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। ग्रामीणों ने लिखित सहमति देकर हस्ताक्षर भी किए। ये हस्ताक्षर वाला पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया।
ग्रामसभा के लोगों ने डीएम से प्रतिमा स्थापना के लिए जरूरी अनुमति और आदेश जारी करने की मांग की। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर हरिराम यादव, गोपाल कुमार, विशाल कुमार, सूरज नायक, अभिषेक और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here