Jayant Chaudhary Basti Visit | RLD 2027 Assembly Election Preparation

0
3

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी बुधवार को गोरखपुर में लोकतंत्र बचाओ अभियान में शामिल होने जा रहे थे। बस्ती में नेशनल हाईवे के रास्ते गुजरते समय पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

.

बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे पटेल चौक के पास कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी का स्वागत किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

जयंत चौधरी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने संगठन मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियां आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी का भरोसा जताया।

पटेल चौक के पास मीडिया से बातचीत में जयंत चौधरी ने कहा कि वह गोरखपुर में आयोजित लोकतंत्र बचाओ अभियान में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्ती में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि बस्ती की पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि रालोद के प्रदेश अध्यक्ष भी बस्ती से आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here