वनटांगिया गांवों के 42 परिवारों को अब तक नहीं मिला वनाधिकार प्रमाण पत्र, जिलाधिकारी से लगाई गुहार
महराजगंज। जिले के वनटांगिया गांवों में वनाधिकार प्रमाण पत्र से वंचित परिवारों को उनका अधिकार दिलाने की मांग उठने लगी है। इस संबंध में वन टांगिया विकास समिति गोरखपुर मंडल के अध्यक्ष जयराम प्रसाद ने बुधवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पात्र परिवारों को वनाधिकार प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि वन अधिकार अधिनियम 2006 एवं संबंधित नियमावली 2008 के तहत वनटांगिया परिवारों को अधिकार पत्र जारी किए गए हैं, लेकिन साक्ष्य के अभाव में कुछ परिवार इससे वंचित रह गए। शासन के निर्देश के बाद इन परिवारों ने दोबारा दावा प्रस्तुत किया। इसके बाद दावों को ग्राम स्तरीय समिति और तहसील स्तरीय समिति को भेजा गया। बावजूद इसके कई परिवारों के दावे अब तक लंबित हैं।
समिति के अनुसार खुर्मपुर वनटांगिया में 12, चेतरा टांगिया में चार, बलुवहिया टांगिया में 22 और अचलगढ़ टांगिया में चार दावे लंबित हैं। कुल 42 परिवार वनाधिकार प्रमाण पत्र मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
समिति अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए पात्र परिवारों को जल्द अधिकार पत्र जारी कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र नहीं मिलने से गरीब परिवारों को अपनी पुश्तैनी जमीन से बेदखल होने की आशंका बनी हुई है।
वनटांगिया गांवों के 42 परिवारों के दावे लंबित:वनाधिकार प्रमाण पत्र के लिए समिति अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
और पढ़ें
›
युवक पर धमकी और गाली-गलौज का आरोप:श्रावस्ती में मल्हीपुर पुलिस ने BNS की धारा 351(3) और 352 के तहत दर्ज किया मुकदमा
›
दैनिक भास्कर के खबर का असर:पोखरा-रखिया मार्ग का निर्माण पूरा
›
रक्षा राम यादव किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बने:श्रावस्ती के कंजरवा गांव में बैठक हुई; आंधी-तूफान से फसल नुकसान का सर्वे कराने की मांग












