महराजगंज के पनियरा क्षेत्र के नरकटहा में बुधवार को विजिलेंस टीम ने बिजली कनेक्शनों की जांच की। टीम ने घरों और दुकानों में बिजली इस्तेमाल की स्थिति देखी।
टीम ने लोगों को वैध कनेक्शन से बिजली इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। अभियान का उद्देश्य बिजली चोरी रोकना और बिजली राजस्व के नुकसान को कम करना था।
अभियान में जेई दीपक गुप्ता, एसआई चंद्रप्रकाश दूबे, विकास यादव, गोविन्द खरवार, टीजी-टू गजेंद्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल आलोक यादव शामिल रहे।
विजिलेंस टीम ने कहा कि बिजली चोरी और बिजली से जुड़ी अनियमितताओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
और पढ़ें
›
वनटांगिया गांवों के 42 परिवारों के दावे लंबित:वनाधिकार प्रमाण पत्र के लिए समिति अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
›
दैनिक भास्कर के खबर का असर:पोखरा-रखिया मार्ग का निर्माण पूरा
›
रक्षा राम यादव किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बने:श्रावस्ती के कंजरवा गांव में बैठक हुई; आंधी-तूफान से फसल नुकसान का सर्वे कराने की मांग
