परतावल विकासखंड के धरमपुर गांव में छठ पूजा की तैयारियां चल रही हैं। ग्राम प्रधान राजनंदनी जायसवाल की पहल पर गांव के चार छठ घाटों की सफाई पिछले 20 दिनों से कराई जा रही है।
राजनंदनी जायसवाल ने बताया कि धरमपुर-देवरिया शाखा नहर की दोनों पटरियों, बड़ा टोला नहर पटरी, ग्राम सभा भैंसा की नहर पटरी और मटिहानिया पोखरी के छठ घाट की सफाई हो रही है। इस काम में रोज करीब दो दर्जन श्रमिक लगाए गए हैं।
राज्य वित्त योजना के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संकल्प के साथ चल रहे इस काम को धनतेरस से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुग्रीव प्रसाद जायसवाल कार्यस्थल पर पहुंचकर श्रमिकों के साथ सफाई की निगरानी कर रहे हैं।
त्योहार को देखते हुए घाटों तक जाने वाले रास्तों और आसपास के इलाकों की भी सफाई कराई जा रही है।
श्रमिक बुद्धू निषाद, रामसुचित जायसवाल, भैरव चौधरी, केतूल चौधरी, जगन्नाथ और मौली देवी ने बताया कि ग्राम प्रधान हर साल छठ पूजा से पहले घाटों की सफाई कराती हैं।
धरमपुर में चार छठ घाटों की सफाई शुरू:धनतेरस से पहले पूरा करने का लक्ष्य
और पढ़ें
›
बकरी छत पर जाने को लेकर मारपीट:महराजगंज के सिसवा बाजार में युवक के सिर में चोट आई; जिला अस्पताल में इलाज जारी
›
बस्ती एसपी ने सोनहा थाने में सभागार-कक्ष का उद्घाटन किया:पीस कमेटी की बैठक अब सभागार में होगी
›
श्रावस्ती में त्योहारों पर पुलिस ने गश्त बढ़ाई:प्रशासन अलर्ट, ड्रोन कैमरों से भी निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ी निगरानी
