बस्ती एसपी ने सोनहा थाने में सभागार-कक्ष का उद्घाटन किया:पीस कमेटी की बैठक अब सभागार में होगी

0
0

बस्ती के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुधवार शाम 6 बजे सोनहा थाना परिसर में नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन किया। उन्होंने थाना प्रभारी महेश सिंह को इस काम के लिए शाबाशी दी। ओमवीर सिंह ने कहा कि सभागार नहीं होने से बरसात में पीस कमेटी की बैठक खुले में करनी पड़ती थी। इससे लोगों को परेशानी होती थी। सभागार में मौजूद क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस 24 घंटे आम जनता की सेवा के लिए तैयार रहती है। लोगों का भी दायित्व है कि वे पुलिस के काम में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हत्या और सड़क हादसों के मामलों में लोग उत्तेजित हो जाते हैं। ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने और शराब पीकर गाड़ी न चलाने की अपील की। साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए उन्होंने कहा कि लालच में आकर किसी को अपने मोबाइल का ओटीपी न बताएं। इस मौके पर थाना प्रभारी महेश सिंह, असनहरा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार, एसआई द्वारिका प्रसाद और एसआई सीताराम यादव मौजूद रहे। इनके अलावा बिनय जायसवाल, राजवंशी, रहमान, हेमंत सिंह, विकास सिंह, देवेंद्र, गुड्डू, कन्हैया जैसवाल, जयप्रकाश तिवारी, राजाराम तिवारी, विक्की सिंह, राकेश सिंह, पक्का पांडे और असगर सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here