आगामी दीपावली पर शांति बनाए रखने के लिए बुधवार शाम 7 बजे पुलिस ने श्यामदेउरवा कस्बे में पैदल गश्त की। क्षेत्राधिकारी सदर और थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और वाहनों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था देखी और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बात की। उन्होंने त्योहार के दौरान अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा। पुलिसकर्मियों को अराजक तत्वों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अव्यवस्था फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी कर रही है। गश्त के दौरान उपनिरीक्षक अंजनी कुमार, मंगला प्रसाद और थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस ने श्यामदेउरवा में पैदल गश्त की:आगामी त्योहार से पहले बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था देखी
और पढ़ें
›
पुलिस चौपाल लगाकर बाल विवाह रोकेगी:श्रावस्ती में बालश्रम, गुमशुदा बच्चों और बाल संरक्षण के मामलों की समीक्षा; ग्राम प्रधानों से मांगा सहयोग
›
पुरैना बाजार में पुलिस ने पैदल गश्त की:सीओ सदर और थाना प्रभारी के नेतृत्व में शराब की दुकानों की जांच
›
कार्तिक पूर्णिमा पर शीतकालीन 84 कोसी परिक्रमा शुरू होगी:गोविंद दास महाराज ने अमोढ़ा के रामरेखा मंदिर और नदी तट का जायजा लिया
