Diwali 2026 Basti Market | Fancy Sweets Gifts & Pistachio Specials

0
0

बाजार में सजीं मिठाइयों की कई वैरायटी, ग्राहकों को लुभा रहे गिफ्ट हैंपर।

बस्ती में दीपावली पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार पर घरों में मिठाइयां बांटने और अपनों को उपहार देने की तैयारियां तेज हो गई हैं।

.

इसे देखते हुए मिठाई की दुकानों पर तरह-तरह की मिठाइयां सजाई जा रही हैं। इस बार पिस्ता स्पेशल मिठाई अपने खास स्वाद और कीमत को लेकर चर्चा में है। वहीं फैंसी बुके और आकर्षक गिफ्ट हैंपर भी लोगों को लुभा रहे हैं।

शहर के प्रतिष्ठित कुमार स्वीट हाउस में इस बार सबसे महंगी मिठाई पिस्ता स्पेशल है। इसकी कीमत 1600 रुपये प्रति किलो रखी गई है।

1600 रुपये किलो बिक रही पिस्ता स्पेशल।

इसके अलावा काजू की बर्फी 1300 रुपये, छेना रोल 600 रुपये, गोंद का लड्डू 800 रुपये और देशी घी से तैयार मेवे का लड्डू 1000 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध है।

वहीं चंद्रकला मिठाई की कीमत 700 रुपये किलो है। दुकान के संचालक राजन ने बताया कि उनके यहां बिक्री के लिए रखी सभी मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट अंकित की गई है।

ताकि ग्राहक मिठाई की गुणवत्ता और उसकी उपयोग की अवधि की जानकारी प्राप्त कर सकें। कुमार स्वीट हाउस परिसर में ही मुस्कान की ओर से तैयार किए गए फैंसी बुके और गिफ्ट हैंपर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

1600 रुपये किलो पिस्ता स्पेशल बनी आकर्षण, मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट भी अंकित।

1600 रुपये किलो पिस्ता स्पेशल बनी आकर्षण, मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट भी अंकित।

दीपावली पर मिठाइयों के साथ उपहार देने के लिए लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं। दूसरी ओर शहर के कटरा स्थित भारतीय स्वीट हाउस में भी दीपावली को लेकर मिठाइयों की विभिन्न वैरायटी सजाई गई हैं।

हालांकि दुकान पर रखी मिठाइयों के साथ एक्सपायरी डेट का टैग नहीं लगा दिखाई दिया। इस संबंध में दुकान के संचालक श्याम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मिठाइयां आज ही तैयार की गई हैं।

एक्सपायरी डेट के टैग लगवा दिए

थोड़ी देर बाद सभी मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट के टैग लगवा दिए जाएंगे। त्योहार के मद्देनजर मिठाइयों की खरीदारी बढ़ने के साथ ही उनकी गुणवत्ता, ताजगी और एक्सपायरी डेट की जानकारी भी ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here