पुलिस ने श्यामदेउरवा में पैदल गश्त की:आगामी त्योहार से पहले बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था देखी

0
5

आगामी दीपावली पर शांति बनाए रखने के लिए बुधवार शाम 7 बजे पुलिस ने श्यामदेउरवा कस्बे में पैदल गश्त की। क्षेत्राधिकारी सदर और थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और वाहनों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था देखी और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बात की। उन्होंने त्योहार के दौरान अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा। पुलिसकर्मियों को अराजक तत्वों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अव्यवस्था फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी कर रही है। गश्त के दौरान उपनिरीक्षक अंजनी कुमार, मंगला प्रसाद और थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here