श्रावस्ती के हरिहरपुर रानी और जमुनहा ब्लॉक के दो गांवों में बाढ़ सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े सामुदायिक निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। ये काम गोरखपुर एनवायरनमेंटल एक्शन ग्रुप (GEAG) और टाटा ट्रस्ट की परियोजना के तहत हुए। खजुहा झुनझुनिया ग्राम पंचायत में बाढ़ के दौरान पशुओं की सुरक्षा के लिए ऊंचा सामुदायिक पशु शरण स्थल बनाया गया है। वीरपुर लौकिहा ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय, स्नानागार और हैंडपंप शुरू किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विकास अधिकारी (DDO) राम समुझ और अपर मुख्य अधिकारी (AMA) आर. एन. प्रसाद ने फीता काटकर किया। राम समुझ ने कहा कि नदी किनारे बसे गांवों में यह व्यवस्था स्वच्छता, स्वास्थ्य और बाढ़ के समय पशुओं की सुरक्षा में मदद करेगी। श्रावस्ती के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) ने पशु शरण स्थल को हरे चारे, डेयरी, ‘नंदिनी’ योजना और नियमित पशु टीकाकरण शिविरों से जोड़ने का सुझाव दिया। आरसेटी के संतोष पाठक ने ग्रामीणों को कौशल प्रशिक्षण और जिले की विकास योजनाओं से जोड़ने की बात कही। उन्होंने सहयोग का आश्वासन भी दिया। GEAG के परियोजना कोऑर्डिनेटर संजय वर्मा ने बताया कि बाढ़ से पहले की तैयारी के तहत बने इस स्थल के रखरखाव के लिए स्थानीय प्रबंधन समिति बनाई गई है। कार्यक्रम में डिप्टी CVO, आरसेटी के संतोष पाठक, SBI के बैंक मैनेजर, ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और GEAG टीम समेत 130 से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे। डिप्टी CVO ने पशु शरण स्थल पर किसानों की लाई 28 गायों और भैंसों का टीकाकरण किया।
श्रावस्ती के दो गांवों में सामुदायिक सुविधाओं का लोकार्पण:खजुहा झुनझुनिया में पशु शरण स्थल, वीरपुर लौकिहा में शौचालय, स्नानागार और हैंडपंप शुरू
और पढ़ें
›
श्रावस्ती के नेशनल हाईवे पर अज्ञात व्यक्ति घायल:एकघरवा के पास सुबह छह बजे हुआ हादसा, वाहन की पहचान नहीं
›
महराजगंज में दो बाइकों की टक्कर में 2 की मौत:पति-पत्नी समेत 4 लोग सड़क पर गिरे; महिला गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
›
बस्ती में शांति भंग की आशंका पर 8 को नोटिस:हिंदू महासंघ और बजरंग दल के जिलाध्यक्ष भी शामिल; 6 नवंबर को अदालत में होना होगा पेश
