श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के एकघरवा गांव के पास नेशनल हाईवे-730 पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया। हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। किस वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल हुआ, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस घायल की पहचान कराने और उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। घटनास्थल के पास एक व्हीलचेयर भी मिली है। इसके आधार पर पुलिस को आशंका है कि घायल व्यक्ति दिव्यांग हो सकता है। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान और हादसे की परिस्थितियों को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस गिलौला पुलिस के मुताबिक, घायल व्यक्ति के परिवार वालों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। हादसे में शामिल वाहन का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को घायल व्यक्ति के बारे में जानकारी हो या वह उसे पहचानता हो तो गिलौला पुलिस को सूचित करें, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
श्रावस्ती के नेशनल हाईवे पर अज्ञात व्यक्ति घायल:एकघरवा के पास सुबह छह बजे हुआ हादसा, वाहन की पहचान नहीं
और पढ़ें
›
महादेवा में हैंडपंप डेढ़ महीने से खराब:धंसने के बाद बंद पड़ा है सार्वजनिक हैंडपंप, ग्रामीणों को पीने के पानी की परेशानी
›
सोनौली पुलिस ने अवैध-पटाखों के साथ 3 लोगों को पकड़ा:24 बोरी और 16 गत्ते पटाखे मिले; तीनों पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और BNS के तहत केस दर्ज
›
भरूकहवा समिति पर खाद की कमी से किसान लौटे:दुबौलिया ब्लॉक में रबी की बुवाई से पहले यूरिया और डीएपी की मांग
