तूफान के बाद बागवानी गिलौला में पानी सप्लाई बंद:गिलौला ब्लॉक की टंकी से एक महीने से नहीं आ रहा पानी, ग्रामीण दूर-दराज से ला रहे पीने और घरेलू इस्तेमाल का पानी

0
2

श्रावस्ती के गिलौला ब्लॉक की बागवानी ग्राम पंचायत में पानी की टंकी से एक महीने से सप्लाई बंद है। ग्रामीणों के मुताबिक, 25-26 सितंबर को आए तूफान के बाद से पानी नहीं मिल रहा है। यह टंकी जल परियोजना के तहत लाखों रुपए की लागत से बनाई गई थी।
पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों को पीने और घरेलू इस्तेमाल के लिए दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत के कुंवारे वर्मा, बैजनाथ, संतोष, राजेश, मोहन, इंदल, प्रदीप, भानुप्रताप, शैलेश, संजय, सुखराम, रामदीन, कैलाश और मनोहर ने बताया कि टंकी से पानी मिलने पर लोगों को सुविधा होती थी। घूमने वाले पशुओं के लिए भी पानी उपलब्ध रहता था। सप्लाई बंद होने के बाद से उन्हें परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से टंकी की जल्द मरम्मत कराने और गांव में पीने के पानी की व्यवस्था करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here