बस्ती के साउघाट स्थित ग्राम पंचायत गौरा चौराहे के निवासी और भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी रुधौली विधानसभा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव पहुंचे। उन्होंने पुरैना पांडेय पोस्ट स्थित नवनिर्मित श्री श्री काली माता मंदिर में अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ में हिस्सा लिया। संजय चौधरी ने मां काली के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के लोगों के सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सुख-शांति की कामना की। उन्होंने मां काली की कृपा और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सभी पर बने रहने की कामना भी की।
