श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र के मुजेहनिया गांव के मजरा मटखनवा में बुधवार शाम एक विवाहिता की विषाक्त पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा ले गए। वहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ भारत पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी बहराइच जिले के श्यामपुरवा बड़ागांव निवासी आजाद कुमार गोस्वामी की बेटी डॉली गोस्वामी की शादी करीब डेढ़ साल पहले मटखनवा निवासी रंजीत से हुई थी। कुछ महीने पहले रंजीत मजदूरी करने दिल्ली चला गया था। इसके बाद डॉली ससुराल में ही रह रही थी। सास के खेत से लौटने पर बिगड़ी मिली हालत बुधवार को डॉली की सास खेत में काम करने गई थी। घर पर दिव्यांग ससुर राजकुमार मौजूद थे। शाम को खेत से लौटने पर सास ने डॉली को घर में अस्वस्थ हालत में पाया। पूछने पर उसने विषाक्त पदार्थ खाने की बात बताई। इसके बाद ससुराल वाले उसे निजी वाहन से अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने की कार्रवाई की मांग बेटी की मौत के बाद बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे पिता आजाद कुमार गोस्वामी ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ भारत पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जहर खाने से विवाहिता की मौत:डेढ़ साल पहले हुई थी शादी; पिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया
और पढ़ें
›
साइकिल से गिरकर बालक घायल:मल्हीपुर सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर
›
महराजगंज में बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, युवक घायल:जिला अस्पताल में इलाज जारी, धनेवा के पास हादसा
›
धनतेरस-दीपावली से पहले दुकानें सजीं:दुबौलिया बाजार में गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों, दीयों और सजावटी सामान की खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग
