श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लखिमा टोला बगहिया के पास 12 अक्टूबर की सुबह करीब 6:20 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक का दाहिना पैर घुटने के ऊपर से काटना पड़ा।
पीड़ित जय सिंह (38), पुत्र हीरा, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर चौबे के रहने वाले हैं। वे पल्सर बाइक UP 53 CZ 5383 से धन्हा नायक से परतावल जा रहे थे। तभी परतावल की ओर से आ रही बोलेरो UP 56 AR 7245 के चालक ने गलत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी। शिकायत में चालक पर तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया है।
घायल को पहले सीएचसी परतावल, फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज और गोरखपुर के एसजीएफ फ्रैक्चर क्लीनिक ले जाया गया। हालत खराब होने पर उन्हें लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका पैर काटना पड़ा।
इलाज में व्यस्त होने के कारण परिजन तुरंत पुलिस को सूचना नहीं दे सके। 3 नवंबर को पिता हीरा की शिकायत पर श्यामदेउरवा थाने में बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
सड़क हादसे में घायल बाइक सवार का पैर काटना पड़ा:श्यामदेउरवा में बोलेरो ने मारी थी टक्कर, ड्राइवर पर केस दर्ज
और पढ़ें
›
महिला रिक्रूट आरक्षी स्नेहा ने पेश की मानवता की मिसाल:रास्ते में पर्स खोने से आर्थिक संकट में फंसा था परिवार, बच्चों के साथ भटक रहे दंपति का किया आर्थिक मदद
›
लालगंज थाने में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक:प्रभारी निरीक्षक ने शांति बनाए रखने और अफवाहें न फैलाने की अपील की
›
बंद राइस मिल में STF ने छापा मारा:श्रावस्ती में नकली नोटों के कारोबार से जुड़े होने की आशंका
