महिला रिक्रूट आरक्षी स्नेहा ने पेश की मानवता की मिसाल:रास्ते में पर्स खोने से आर्थिक संकट में फंसा था परिवार, बच्चों के साथ भटक रहे दंपति का किया आर्थिक मदद

0
2

पुलिस की पहचान अक्सर कानून का पालन कराने और अपराध पर अंकुश लगाने से होती है, लेकिन कभी-कभी खाकी का मानवीय चेहरा भी लोगों का दिल जीत लेता है। गुरुवार को घुघली थाना क्षेत्र में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां एक महिला रिक्रूट आरक्षी ने जरूरतमंद परिवार की मदद कर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।
दरअसल, गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक दंपति अपने बच्चों के साथ परेशान हालत में दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने उनके पास पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि परिवार कुशीनगर जिले का रहने वाला है। महिला घुघली थाना क्षेत्र में स्थित अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसके पति का पर्स कहीं गिर गया, जिससे परिवार के सामने आगे का सफर तय करने के लिए किराये के पैसों का संकट खड़ा हो गया।
परिवार की परेशानी सुनकर वहां मौजूद महिला रिक्रूट आरक्षी ने मानवीय पहल करते हुए अपनी जेब से किराये के रुपये निकालकर दंपति को दे दिए। महिला पुलिसकर्मी की इस मदद से परिवार को काफी राहत मिली और वे अपनी आगे की यात्रा कर सके।
महिला आरक्षी के इस सराहनीय कदम की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। लोगों के बीच खाकी के इस मानवीय रूप की प्रशंसा हो रही है। यह घटना बताती है कि वर्दी की जिम्मेदारी के साथ इंसानियत का फर्ज निभाना भी उतना ही जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here