लालगंज थाना परिसर में आगामी लक्ष्मी पूजा, दीपावली और धनतेरस को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने की।
बैठक में क्षेत्र के नागरिकों, अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारा कायम रखने पर चर्चा हुई।
दिनेश चंद्र चौधरी ने लोगों से आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखना पुलिस के साथ आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है।
उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और बिना पुष्टि के भ्रामक खबर या संदेश सोशल मीडिया पर साझा न करने को कहा। किसी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।
बैठक में मौजूद लोगों ने शांति, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की बात कही। इसमें पुलिसकर्मी और क्षेत्र के कई नागरिक मौजूद रहे।
लालगंज थाने में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक:प्रभारी निरीक्षक ने शांति बनाए रखने और अफवाहें न फैलाने की अपील की
और पढ़ें
›
सेखुई में आग से 50 डिसमिल धान की फसल जली:ग्रामीणों ने आग बुझाकर आसपास के खेतों की फसल बचाई
›
बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाने पर एक गिरफ्तार:बस्ती के जोगिया पाठक में पुलिस ने भेजा जेल
›
दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ जुटी:श्रावस्ती के समगड़ा चौराहा पर रंगीन लाइटिंग और सजावट के सामान की दुकानें सजीं
