दिवाली-छठ से पहले भारत-नेपाल सीमा पर जांच बढ़ी:सोनौली में एसएसबी और पुलिस यात्रियों के दस्तावेज, सामान और वाहनों की जांच कर रही

0
3

दिवाली और छठ पर्व से पहले सोनौली में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। एसएसबी और पुलिस आने-जाने वाले यात्रियों के दस्तावेज और सामान जांच रही है। बिना जरूरी पहचान पत्र के भारत में प्रवेश करने पहुंचे कुछ लोगों को नेपाल वापस भेजा गया। मुख्य सीमा मार्ग के साथ पगडंडी रास्तों और सीमावर्ती गांवों में भी निगरानी बढ़ाई गई है। संदिग्ध दिखने वाले लोगों को रोककर पूछताछ की जा रही है। वाहनों की भी जांच हो रही है। सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। एसएसबी, सोनौली पुलिस और नेपाल पुलिस मिलकर गश्त कर रही हैं। नौतनवा क्षेत्र अधिकारी वसंत कुमार सिंह ने बताया कि एसएसबी और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here