फरेंदा मिनी स्टेडियम में लगेंगी दीपावली की पटाखा दुकानें:मंडी समिति में जगह नहीं मिलने पर चुना गया नया स्थान; दुकानों में अग्निशमन यंत्र, बालू और पानी रखना जरूरी होगा

0
1

महराजगंज के फरेंदा मिनी स्टेडियम में दीपावली पर पटाखों की दुकानें लगेंगी। उप जिलाधिकारी प्रेम शंकर पांडेय, पीआरडी अधिकारी प्रवीण मिश्रा और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने जगह का निरीक्षण किया। राजेश जायसवाल ने बताया कि मंडी समिति में जगह नहीं थी, इसलिए आबादी से दूर और सुरक्षित स्थान तलाशा जा रहा था। विचार-विमर्श के बाद मिनी स्टेडियम को दुकानों के लिए चुना गया। उप जिलाधिकारी प्रेम शंकर पांडेय ने कहा कि दुकानदारों को सुविधा देने और नगरवासियों की सुरक्षा के लिए दुकानें उचित दूरी पर लगेंगी। हर दुकान में अग्निशमन यंत्र, बालू और पानी रखना जरूरी होगा। प्रशासन ने बच्चों से बड़ों की मौजूदगी में पटाखे जलाने, सूती कपड़े पहनने और खुले मैदान में पटाखे फोड़ने की अपील की है। घर के अंदर पटाखे न जलाएं। फूलझड़ी और अनार जैसे कम आवाज वाले पटाखे इस्तेमाल करें और बम से दूरी रखें। पटाखे जलाते समय पास में पानी और रेत रखें। जली हुई फुलझड़ी को पैर से न बुझाएं, उसे पानी में डालें। चप्पल पहनें और आंखों का ध्यान रखें। दीपावली भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा होती है। प्रशासन ने नगरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित त्योहार मनाने की अपील की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here