नगर थाना क्षेत्र के खुटहन गांव में कौशल विकास केंद्र के निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। ब्रह्मानंद का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने निर्माणाधीन दिव्य चैरिटेबल ट्रस्ट बस्ती की दीवार गिरा दी। ब्रह्मानंद के मुताबिक, उन्होंने अपनी जमीन ट्रस्ट के नाम दान की है और वहां कौशल विकास केंद्र बनवा रहे हैं। उनका कहना है कि केंद्र से क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ी शिक्षा मिलेगी। उनके अनुसार, निर्माण शुरू होने से पहले जमीन की पैमाइश कराई गई थी और राजस्व विभाग ने पत्थर नसब किया था। ब्रह्मानंद का आरोप है कि इसके बाद भी कुछ लोग निर्माण में रुकावट डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों के लिए 10 फीट का रास्ता छोड़ा गया था, फिर भी दीवार गिरा दी गई। ब्रह्मानंद ने बताया कि उन्होंने 3 नवंबर को नगर थाने में लिखित शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उनका दावा है कि दीवार गिराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच, आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और निर्माणाधीन केंद्र को सुरक्षा देने की मांग की है।
खुटहन में निर्माणाधीन केंद्र की दीवार गिराने का आरोप:ब्रह्मानंद ने गांव के कुछ लोगों पर लगाया आरोप; 3 नवंबर को नगर थाने में दी थी शिकायत
और पढ़ें
›
साइकिल-सवार की मौत के छह दिन बाद भी कार्रवाई नहीं:एसपी के निर्देश के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप
›
पॉक्सो मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार:पैकोलिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पचपेड़वा चौराहे से पकड़ा
›
होंडा अप्रेंटिस भर्ती में 61 युवाओं ने दिया इंटरव्यू:श्रावस्ती आईटीआई में लगे मेले में 31 का चयन; बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों के अभ्यर्थी पहुंचे
