Home उत्तर प्रदेश जमुनहा में युवक तिरंगा लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा:सड़क निर्माण की...

जमुनहा में युवक तिरंगा लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा:सड़क निर्माण की मांग पर तहसील प्रशासन ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

0
6
जमुनहा में युवक तिरंगा लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा:सड़क निर्माण की मांग पर तहसील प्रशासन ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

श्रावस्ती के जमुनहा तहसील स्थित ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा में सड़क निर्माण न होने से नाराज एक युवक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया। इस घटना से मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय मल्हीपुर थाना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल और तहसील स्तर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और पुलिस प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया। नीचे उतारे जाने के बाद अधिकारियों ने युवक से पूछताछ की। युवक ने बताया कि इलाके में लंबे समय से सड़क निर्माण न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने युवक की समस्या को गंभीरता से सुना और सड़क निर्माण को लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तहसील परिसर के इतने नजदीक घटी इस घटना ने स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here