बस्ती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ने सेवा-सुशासन पखवारा शुरू किया। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने फीता काटकर विकास कार्यों से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवारा और सेवा-सुशासन के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने जनहित से जुड़े कई काम किए हैं। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता अभियान के दौरान अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री इसी तरह देश और जनता के हित में काम करते रहें, ताकि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। पेड़ लगाने से रक्तदान तक होंगे कार्यक्रम राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें पौधरोपण, मरीजों को फल वितरण और रक्तदान जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रक्तदान भी कर रहे हैं। कार्यक्रम में सूचना विभाग की ओर से सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें अलग-अलग विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई थी। हरीश द्विवेदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बस्ती में भाजपा ने शुरू किया सेवा-सुशासन पखवारा:प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर...
बच्चों ने निबंधों में बयां की पर्यावरण संरक्षण की जरूरत, हिंदी...
बिलासपुर। हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को ग्राम भरारी में बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके...





























