महराजगंज कोतवाली से बांसपर जाने वाले रास्ते पर अक्सर जाम लग जाता है। इससे नगरवासियों और राहगीरों को बहुत दिक्कत होती है। जाम इतना लंबा होता है कि लोगों को एक से दो घंटे तक सड़क पर रुकना पड़ता है। गर्मी में जाम में फंसे लोगों की मुश्किल और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रास्ते पर गाड़ियों का दबाव बढ़ने से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ जाती है। कई बार सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाती है। इससे जरूरी काम से जाने वाले लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को भी परेशानी होती है। जाम की वजह से लोगों का समय भी खराब होता है। नगरवासियों और राहगीरों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने समस्या का पक्का हल निकालने की मांग की है। मनोज कुमार, राजकुमार, आयुष और साधु यादव ने बताया कि जाम की समस्या से लोगों को रोजाना परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और जाम खत्म करने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।




















