बृजमनगंज बाजार में छोटी दीपावली पर भीड़ से जाम लगा:खरीदारी के लिए आसपास के गांवों से पहुंचे लोग; पुलिस ने जाम खुलवाया

0
1

छोटी दीपावली पर शनिवार शाम बृजमनगंज कस्बे के बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। आसपास के गांवों और दूधराज क्षेत्र से आए लोगों ने खरीदारी की। भीड़ के चलते सड़क पर घंटों जाम लगा। गणेश, लक्ष्मी और कुबेर की मूर्तियों, सजावट के सामान, झालर लाइट, दीये, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहक पहुंचे। सब्जी और फल की दुकानों पर भी भीड़ रही। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ। जाम से परेशान लोगों ने त्योहारों के दौरान कस्बे में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और यातायात संभालने के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग की। राम प्रकाश यादव, विकास अग्रहरि, अरुण, ईश्वर यादव और वर्मा ने प्रशासन से जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here