कर्नाटक में खौफनाक वारदात, SSB जवान ने गर्लफ्रेंड को झरने पर ले जाकर किया मर्डर

0
0

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को चार साल तक शादी का झांसा दिया।

28 अक्टूबर को वे दोनों शादी करने को लेकर बात करने के लिए कर्नाटक के गोकाक झरने पर गए, लेकिन युवक ने गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी।

आरोपी, 29 वर्षीय बसप्पा सतनवर, बेलगावी जिले का रहने वाला है और बिहार में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 21वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, SSB जवान बसप्पा सतनवर और उसकी गर्लफ्रेंड रक्षिता सारिकर दोनों पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। बसप्पा ने रक्षिता से शादी करने का वादा किया था, लेकिन इसी बात को लेकर अक्सर उनके बीच झगड़े होते रहते थे।

पुलिस ने बताया कि 28 अक्टूबर को बसप्पा, रक्षिता को गोकाक झरने पर ले गया। उसने शादी और भविष्य के बारे में बात करने का बहाना बनाया था।

हालांकि, वहां पहुंचने के बाद दोनों के बीच बहस हो गई। बताया जा रहा है कि बसप्पा ने रक्षिता के साथ मारपीट की, उसके कान पर मारा और फिर गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने हत्या के बाद शव को झरने के पास एक पहाड़ी ढलान पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here