शुभ दीपावली पर्व को शांति, सकुशल एवं हर्षोल्लासपूर्ण सम्पन्न कराने व आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत बलरामपुर पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में प्रमुख बाजारों, सर्राफा मार्केट एवं संवेदनशील स्थानों पर की जा रही है पैदल गश्त*

0
4

*शुभ पर्व दीपावली* को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशन में एवं *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा प्रमुख बाजारों, सर्राफा मार्केट, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग की जा गही है।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्थानीय व्यापारियों तथा आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी सुझावों की जानकारी ली गई। साथ ही आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए दीपावली का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किए जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा त्योहार के दौरान पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की गई।

*त्योहार के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु* महत्वपूर्ण स्थानों पर सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त साइबर/सोशल मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक अफवाहें फैलाने, भड़काऊ पोस्ट एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इसे प्रेस नोट में निम्न प्रकार प्रभावी ढंग से शामिल करें:

इसी क्रम में *इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस एवं एस0एस0बी0 की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण एवं सघन चेकिंग की गई*। इस दौरान ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति अथवा अवांछित गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही आमजन से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

*बलरामपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं दीपावली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here