दीपावली की खरीदारी के लिए बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी। शाम होते ही मिठाई, कपड़े और सजावटी सामान की दुकानों पर चहल-पहल बढ़ गई। कप्तानगंज मुख्य बाजार रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से सजा नजर आया। लोग परिवार और रिश्तेदारों के लिए मिठाइयां खरीदते दिखे। कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस बार दीपावली पर अच्छी खरीदारी हो रही है। इससे दुकानदारों में उत्साह है। कप्तानगंज मुख्य बाजार के अलावा महाराजगंज और पोखरा बाजार सहित क्षेत्र के कई चौराहों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाईं। ग्रामीण इलाकों के बाजारों में भी त्योहार की रौनक रही। भीड़ को देखते हुए पुलिस बाजारों में निगरानी करती रही। कप्तानगंज थाना अध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ बाजार में मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। ग्रामीण इलाकों में भी पुलिसकर्मी निगरानी करते दिखे।
दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़:कप्तानगंज में मिठाई-कपड़ों की दुकानों पर चहल-पहल
और पढ़ें
›
महराजगंज में दो पक्षों में चले लात-घूंसे:सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना; पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया
›
धनतेरस पर जमुनहा बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी:सुबह से देर रात तक हुई खरीदारी; सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बर्तन और पूजा सामग्री की बिक्री
›
श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में दीपोत्सव:दीप जलाकर उतारी भारत माता की आरती, राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प
