*
*प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया निर्देशित*
श्रावस्ती, 07 नवम्बर, 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में तहसील इकौना में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 03 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित भी किया। उन्होने कहा कि भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। यदि जिले में किसी भी थाना क्षेत्र से कोई भी फरियादी द्वारा किसी भी थानाध्यक्ष की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस के आयोजन हेतु जिलाधिकारी द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार जनपद में क्रमशः तहसील जमुनहा एवं तहसील भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं तहसील तथा ब्लाक स्तर के सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस इकौना में कुल 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस भिनगा में 11 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील जमुनहा में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रवि प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी इकौना, तहसीलदार इकौना, खण्ड विकास अधिकारी इकौना व गिलौला सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील इकौना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन*
और पढ़ें
›
जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं, संबंधित को शीघ्र निस्तारण हेतु दिए निर्देश*
›
थाना कोतवाली भिनगा पुलिस की तत्परता से मानसिक रूप से विशेष आवश्यकता वाले 12 वर्षीय बालक को सकुशल उसकी माता से मिलाया गया।*
›
जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत कस्बा इकौना में किया गया पैदल मार्च*
